राजधानी में तेज हवाओं के बीच हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। सैकड़ों मकानों और दुकानों में कई-कई फुट जलभराव होने से लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। राजीव नगर में पानी के तेज बहाव में नाला टूटने से आबादी में पानी घुस आया।
विज्ञापन
2 of 7
dehradun city after heavy rain
- फोटो : amarujala
पानी के साथ नाले और नालियों की गंदगी से रात भर लोग जूझते रहे। निचली बस्तियों और नदी किनारे रहने वाली आबादी में जलभराव से हालात बदतर रहे। कई मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ दीवारें भी धराशायी हो गईं, हालांकि, किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
विज्ञापन
3 of 7
dehradun city after heavy rain
- फोटो : amarujala
रविवार देर रात मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो सुबह पांच बजे तक जारी रहा। भारी बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। नालों और नालियों से निकासी न होने से पानी ने आबादी का रुख कर लिया। घरों में पानी आने से लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।
4 of 7
dehradun city after heavy rain
- फोटो : amarujala
नालों में सफाई नहीं होने से मोहब्बेवाला में जितेंद्र रावत की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में पानी घुस गया। फ्रिज के साथ दूसरे उपकरण खराब हो गए। पड़ोसी की स्टेशनरी की दुकान में पानी घुसने से कापी-कि ताबें गल गईं। डालनवाला की एमडीडीए कॉलोनी में कई फुट जलभराव के बाद निगम की टीम ने पहुंचकर निकासी सुचारु की। नेहरू कॉलोनी, एमडीडीए कॉलोनी, वाणी विहार, भगत सिंह कॉलोनी, शिवलोक कॉलोनी में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
5 of 7
dehradun city after heavy rain
- फोटो : amarujala
धर्मपुर के सिटी बोर्ड वाली गली में जलभराव से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बैग कारोबारी सुनील डोरा और अरुण डोरा के घर में बेडरूम और किचन में पानी आने से बिस्तर और बच्चों की किताबें पानी में बह गई। किचन का फ्रिज भी गिर गया।
विज्ञापन
6 of 7
dehradun city after heavy rain
- फोटो : amarujala
करंट आने से बिजली लाइन को काटा गया। सुरेंद्र, सचिन गुप्ता के घर में काफी नुकसान हुआ। मेन रोड आराघर का पानी गलियों की तरफ आने से जलभराव की समस्या पैदा हुई है। मेयर और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
महिला अस्पताल के बाहर नालियां अटी होने से गंदा पानी अंदर घुस गया। कई फुट पानी होने के कारण यहां मरीजों और तीमारदारों का आवागमन बंद हो गया। फोन बजे तो निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों पर बने स्लैब तोड़कर पानी की निकासी की व्यवस्था कराई। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल ने स्थिति का जायजा लिया।