देहरादून में कारोबारी की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन को गोली मारने के आरोपी राजीव का भाई पंकज आरोपी विनोद उनियाल का ड्राइवर है। एसएसपी ने बताया कि पंकज ने 12 लाख रुपये में अर्जुन की हत्या की सुपारी ली थी। इसमें से तीन लाख रुपये दोनों आरोपियों को एडवांस मिल गए थे। बाकी की रकम काम होने के बाद मिलनी थी। दोनों ने पूछताछ में रुपयों के लालच में अर्जुन शर्मा की हत्या करने की बात कबूल की है। राजीव ने अर्जुन के सीने से सटाकर देसी तमंचे से गोली मारी थी। दोनों मूल रूप से ग्राम देवीखाल, पोस्ट गुमखाल, कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं और फिलहाल इंदिरा कॉलोनी चुक्खूवाला में रह रहे थे।