देहरादून एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में एयरपोर्ट पर 20 विमानों की पार्किंग, 48 चेक इन काउंटर, चार कन्वेयर बेल्ट, 12 एक्स-रे बैगेज स्कैनर मशीन और टर्मिनल के बाहर 500 कारों की पार्किंग सुविधा हो गई है। दिव्यांगजनों के लिए रैंप, लिफ्ट और विशेष रूप से डिजाइन किए शौचालय बनाए गए हैं। टर्मिनल के अंदर और बाहर खंभों पर उत्तराखंड की संस्कृति और वेदमंत्रों को उकेरा गया है।