फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दोबारा काम शुरू करने देहरादून आ रहे थे चार युवक, रास्ते में ही ऐसे खींच ले गई मौत...

Sat, 27 Jun 2020 10:18 AM IST
अलका त्यागी मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के डोईवाला में सड़क हादसे का शिकार हुए चारों युवक लॉकडाउन में बंद पड़ी बेकरी को दोबारा शुरू करने दून आ रहे थे। आर्थिक तंगी और परिवार की चिंता ने उन्हें लौटने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
महमूदपुर, जिला बिजनौर निवासी वाजुद्दीन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस ने घटना की सूचना दी। हादसे का शिकार हुए इंतजार उनके रिश्ते के मामा थे। इंतजार की आजाद कालोनी में बेकरी थी। हादसे में मारे गए साबिर, साकिब व खालिद के अलावा घायल दिलबाज और शाजिद भी इसी बेकरी में काम करते थे। लॉकडाउन शुरू होने के बाद सभी बेकरी बंद कर गांव चले गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बेकरी बंद होने से उनकी आर्थिक हालत खराब होती जा रही थी, इसीलिए उन्होंने दून लौटने का फैसला कर लिया था। बृहस्पतिवार को सभी दून के लिए निकले थे। लेकिन, रात को मणिमाईं मंदिर के समीप हादसे के बाद चार परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दून पहुंचे साबिर के परिचित ने बताया कि वह इंतजार की बेकरी में काम करता था। उसके कंधों पर तीन बहनों और मां की जिम्मेदारी थी। उन्होंने बताया कि शाबिर ड्राइवर था। उसकी मौत के साथ ही परिवार के सपने भी एक पल में चकनाचूर हो गए। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में एक ही बेकरी से जुड़े चार लोगों की मौत से आजाद कालोनी में मातम छा गया। चारों आजाद कालोनी में ही रहते थे। उनकी बेकरी के उत्पाद लोग खूब पसंद करते थे। लोगों के साथ उनका व्यवहार भी अच्छा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि गुरुवार देर रात को ट्रक और वैन की आमने-सामने की टक्कर में साबिर (25) निवासी लाडपुर, नजीबाबाद, बिजनौर, इंतजार (40) निवासी हीरावली, थाना नगीना जनपद बिजनौर, हाल निवासी ब्राह्मणवाला नाले के पास, देहरादून, शाकिब पुत्र सरफराज निवासी महमूदपुर कोतवाली देहात, बिजनौर, मोहम्मद खालिद 29 निवासी खेड़ा थाना, नटहोर, बिजनौर की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें