फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कोर कालेज के पास फंदे पर चिपके मिले बाल, सिर धड़ से पड़ा था अलग, कई साल से दफन रहा भवन में राज

Wed, 14 Dec 2022 04:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)।
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर कोर के कॉलेज के पास एक निर्माणाधीन भवन में एक सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। जहां शव मिला वहां कमरे में लगे एंगल पर फंदा लटका था और बाल चिपके हुए थे। फंदे के ठीक नीचे शव पड़ा था और सिर अलग हो रखा था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर चल रही है। हालांकि, हत्या की आशंका के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

बहादराबाद थाना क्षेत्र के कोर कालेज के पास मंगलवार दोपहर एक कबाड़ी निर्माणाधीन भवन में कबाड़ एकत्र करने के लिए पहुंचा। जैसे ही वह भवन के प्रथम तल पर पहुंचा तो उसे दुर्गंध महसूस हुई। उसने आसपास देखा तो शव दिखाई दिया। उसने कुछ लोगों को इसकी जानकारी दी।

लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अलावा सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल भी मौके पर पहुंची।  सीओ के मुताबिक शव सड़ा गला है। करीब दो महीने पुराना लग रहा है। जिस जगह पर शव मिला है ठीक वहीं पर फंदा लगा है। उन्होंने बताया कि  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
सीओ के मुताबिक मृतक की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। घटना स्थल से पहचान से संबंधित कोई सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भवन स्वामी को भी मौके पर बुलाकर पूछताछ की। पुलिस आसपास से गुमशुदगी में दर्ज होने के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।  

4 of 5
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

कोर कालेज के पास कुछ साल पहले प्लॉटिंग हुई थीं। इसी बीच यहां एक भवन का निर्माण शुरू किया गया। लेकिन प्लॉटिंग के कार्य को रोक दिया गया। इसके बाद भवन का कार्य भी अधर में लटका पड़ा है।

ये भी पढ़ें....Pantnagar:  एक और छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक दिन पहले ही किया गया था गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड पुलिस ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
भवन की स्थिति फिलहाल खंडहरनुमा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें