फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बारिश से पिथौरागढ़ में टूटा दानीबगड़ डैम, नदी नाले उफान पर, तस्वीरों में देखिए...

Tue, 03 Jul 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
cloud burst in pithoragarh - फोटो : amar ujala
उच्च हिमालयी और मुनस्यारी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई। मुनस्यारी में सेराघाट के दानीबगड़ (मोतीघाट) गाड़ में जलस्तर बढ़ने से हिमालयन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की 10 मेगावाट बिजली परियोजना का बांध टूट गया।  तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन

2 of 5
cloud burst in pithoragarh - फोटो : amar ujala
इसके मलबे में सड़क पर खड़ी एक बोलेरो बह गई। परियोजना से बिजली उत्पादन ठप हो गया है। हिमालयन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के मैनेजर जगत सिंह भंडारी ने बताया कि बांध टूटने के साथ ही डायवर्जन टैंक भी ध्वस्त हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
cloud burst in pithoragarh - फोटो : amar ujala
गोरी नदी के उफान में आने से धपवा-बसंतकोट सड़क में बन रहा निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया। मुनस्यारी के स्टेट बैंक के पास स्क्रबर बंद होने से शिशु मंदिर को जाने वाले मार्ग में पानी भर गया। एसडीएम ने रात दो बजे लोनिवि का जेसीबी मंगाया लेकिन लाइट न होने से काम नहीं हो पाया। बाद में निजी जेसीबी से एसडीएम कोर्ट के पास स्क्रबर खोलने का काम शुरू किया गया। 

4 of 5
cloud burst in pithoragarh - फोटो : amar ujala
 मिलम रुट पर धापा के सुरिंग और जिमलानी पुल बह गए है। मलबे से बलौंता, जैंती, रांथी, मालुपति में भी मकानों और रास्तों के दरकने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cloud burst in pithoragarh - फोटो : amar ujala
दर्जनों गांवों में पानी भर गया है। कई मकान टूटने के साथ ही ग्रामीणों की आवाजाही के साधन पुल भी बह गए है। वहीं कई सड़के मलबे से पट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें