फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उत्तराखंड: मौत का 'सफर' और गहरी खाई में जा गिरी बस, तस्वीरों में देखें लोगों को ऐसे आई मौत

Sun, 01 Jul 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
1 of 8
accident in dhumakot
उत्तराखंड के लिए रविवार का दिन बुरी खबर लेकर आया। पौड़ी-गढ़वाल में एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 48 लोगों की मौत की सूचना है।

2 of 8
accident in dhumakot - फोटो : amar ujala
ये हादसा रविवार को सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर पौड़ी-धुमाकोट नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर हुआ। बस सड़क से करीब 150 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे में गिर गई। 

 

3 of 8
accident in dhumakot
बस भौन से रामनगर जा रही थी। हादसा भौन से करीब 15 किलोमीटर आगे ग्वीन पुल के पास हुआ है। बस का नंबर यूके 12सी 0159 है। मरने वालों में 45 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि तीन लोगों की मौत उपचार के दौरान हुई।

 

4 of 8
accident in dhumakot
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विट के जरीए धुमाकोट की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

5 of 8
accident in dhumakot
मुख्यमंत्री ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इस भीषण हादसे से राज्य में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

6 of 8
accident
हादसे की शिकार हुई 30 सीटर इस प्राइवेट बस में 61 लोगों को भर कर ले जाया जा रहा था।

7 of 8
accident - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को फोन पर दुर्घटना के बारे मे अवगत कराया है। उन्होंने मदद का पूरा भरोसा दिया है।
विज्ञापन

8 of 8
accident in dhumakot
राज्य में यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी बस दुर्घटना है।
Next
AU ऐप में पढ़ें