उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से चारधाम यात्रा मार्ग खतरनाक बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण लामबगड़ के साथ ही पागल नाला और कंचन गंगा में भी मलबा आने से हाईवे दिनभर अवरुद्ध रहा। लगातार तीसरे दिन भी बदरीनाथ हाईवे बाधित रहा।
विज्ञापन
2 of 9
badrinath highway
- फोटो : AmarUjala
लामबगड़ में हाईवे बेहद खस्ता हालत में पहुंच गया है। यहां हिल कटिंग से ही सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जा सकता है, लेकिन हिल साइड से लगातार हाईवे पर मलबा आ रहा है, जिससे बीआरओ की मशीनें यहां कार्य भी नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 9
uttarakhand road
- फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे काकड़ागाड़ में आठ घंटे तक बंद रहा। काकड़ागाड़ में बृहस्पतिवार को प्रात: सात बजे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गौरीकुंड हाईवे पर आ गिरा।
4 of 9
uttarakhand road
- फोटो : AmarUjala
इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। बोल्डरों की सफाई कर दोपहर बाद तीन बजे यातायात बहाल किया सका।
विज्ञापन
5 of 9
uttarakhand road
- फोटो : AmarUjala
कर्णप्रयाग में सड़क पर हो रहे भूस्खलन के दौरान जान जोखिम में लेकर गुजर रहे स्कूली बच्चे।
विज्ञापन
6 of 9
कालसी-चकराता मोटर मार्ग
- फोटो : AmarUjala
राजधानी देहरादून में स्थित पहाड़ी क्षेत्र भी भूस्खलन से काफी प्रभावित हैं। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जगह-जगह डेंजर जोन बने हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 9
uttarakhand road
- फोटो : AmarUjala
रास्तों पर पहाड़ी से टूटकर बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर गिर रहे हैं। जरा भी चपेट में आए कि जान को खतरा।