31 जनवरी को पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्ल्यू सुपरमून एक साथ होगा। ऐसे में ग्रहण खत्म होने के बाद इन चीजों के दान से जीवन में खुशियां भर जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
dana
डॉ.आचार्य सुशांत राज के अनुसार 31 जनवरी को ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व अर्थात प्रात: 8.18 मिनट पर लगेगा। ग्रहण प्रारंभ शाम 5.18 मिनट पर होगा। खग्रास प्रारंभ 6.22 मिनट शाम एवं खग्रास समाप्ति शाम 7.38 मिनट पर होगी। ग्रहण समाप्त रात 8.42 मिनट पर होगा। ग्रहण की अवधि कुल 3 घंटे 24 मिनट रहेगी।
विज्ञापन
3 of 8
tulsi
शाम 5.18 मिनट से रात 8.42 मिनट तक सुपर मून नारंगी रंग में दिखाई देगा। देहरादून में चंद्रोदय का समय उस दिन 5.50 मिनट होगा। अत: यहां ग्रहण का पर्व काल 2 घंटा 52 मिनट तक रहेगा। बताया कि सूतक की अवधि से पहले ही पानी में शुद्धिकरण के लिए पानी, दूध आदि में तुलसी के पत्ते डाल लें।
4 of 8
ganga snan
जैसे ही ग्रहण खत्म हो उसके बाद स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद धुले हुए कपड़े पहनने हैं, ग्रहण के वक्त पहने कपड़ों को किसी गरीब को दान दे देना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
fruits
इसके अलावा अपने पितरों को याद करें और उनके नाम पर गरीबों को जो बन पड़े दान दें। अन्न, वस्त्र, धन एवं फल आदि का दान शुभप्रद माना जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
pooja
ग्रहण के बाद मंदिर जाएं और पूजा करें। अपने घर के मंदिर के द्वार भी खोल दें। इस दिन शिव जी की पूजा करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का असर कम होगा।
विज्ञापन
7 of 8
ज्योतिष पीपीएस राणा के अनुसार ग्रहण के समय भोजन बनाना, भोजन करना, निंद्रा लेना, मूर्तियां स्पर्श करना निषेध होता है। इस अवधि में मंत्रों का जप करना कई गुना फल देता है।