फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशालकाय मगरमच्छ को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए ग्रामीण, रास्तेभर अटकी रही सांसे, तस्वीरें...

Mon, 08 Oct 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
Crocodile
हरिद्वार के गांव पुरानी कुंडी में रविवार की सुबह ग्रामीण फूल सिंह के घर में मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। प्रधान सुखदेव पाल ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मगरमच्छ को देख लोगों के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ पर बमुश्किल काबू पाया और उसे गंगा में छोड़ दिया। वनकर्मियों और ग्रामीणों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर गंगा में छोड़ दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
Crocodile
दरअसल, सुबह गंगा नदी से निलकर मगरमच्छ पथरी क्षेत्र से के बिशनपुर गांव में घुस आया। जिससे गांव के लोगों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ काफी देर तक पूरे गांव में उधम मचाता घूमता रहा। इस दौरान ग्रामीणों की सांसे अटकी रही। वनकर्मी नवल पाठक व बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ कर गंगा में छोड़ दिया। प्रधान सुखदेव पाल ने बताया कि बिशनपुर कुंडी व पुरानी कुंडी गांव के निकट गंगा होने के कारण मगरमच्छ वहां से निकल कर ग्रामीणों के घरों में घुस जाते हैं।       
 
विज्ञापन

3 of 5
Crocodile
वहीं, श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास गंगा में मगरमच्छ आने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल फैल गया है। मगरमच्छ को देखने के लिए गंगा के किनारे ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। शनिवार को दोपहर कांगड़ी गांव के पास कुछ ग्रामीण गंगा में नहा रहे थे। तभी उन्हें अचानक एक मगरमच्छ दिखा। 

4 of 5
Crocodile
मगरमच्छ को देख कर गंगा नहा रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई । मगरमच्छ दिखने सूचना गांव में फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीण भारी संख्या में गंगा किनारे पहुंचे। ग्रामीणों का सौर शराबा सुनकर  मगरमच्छ  कांगड़ी गांव की ओर से  गंगा की दूसरी धारा में गुरुकुल की तरफ चला गया। कांगड़ी गांव  ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पहले भी कांगड़ी गांव के पास गंगा मे  मगरमच्छ देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
crocodile - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना  वन विभाग के कर्मचारियों को भी  दी गई है लेकिन मगरमच्छ को  पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है।  गंगा में मगरमच्छ दिखने से  ग्रामीणों मे काफी लंबे समय से दहशत का माहौल है। वहीं गंगा की तरफ जाने से भी ग्रामीण डरते हैं। वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर का कहना है  कि गंगा में मगरमच्छ देखने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर गंगा में रेस्क्यू चलाया जाएगा। वहीं मगरमच्छ को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें