फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनवेस्टर्स समिट: डबल स्पीड से उत्तराखंड में होगा विकास, पढ़ें पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें

Mon, 08 Oct 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
उत्तराखंड में निवेश के महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि टूरिज्म से लेकर हर सेक्टर में उत्तराखंड डबल स्पीड से आगे बढ़ेगा। आगे पढ़िए दस बड़ी बातें। 
 
विज्ञापन

2 of 10
संबोधन के दौरान पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि हम ऐसे समय में एकत्र हुए हैं जब देश नए भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। भारत में एविएशन सेक्टर रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा है। उस गति को और तेज करने के लिए हवाई कनेक्टीविटी मुहैया कराने की कवायद जारी है। 


 
विज्ञापन

3 of 10
इन्वेस्टर्स समिट
कहा आज चौतरफा परिवर्तन के दौर में निवेशकों के लिए सर्वोत्तम माहौल बना हुआ है। आयुष्मान योजना से मेडिकल सेक्टर में निवेश की संभावना बढ़ी हैं। जिसमें आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनेंगे। इस योजना के तहत एक परिवार को 5 लाख रुपए तक का बैनिफिट मिलेगा। जिसके लिए कई अस्पतालों और डॉक्टरों की जरूरत पड़ेगी। 

 

4 of 10
इन्वेस्टर्स समिट
आज भारत में इंफ्रास्टक्चर में जितना इनवेस्ट किया जा रहा है, पहले कभी नहीं किया गया। उत्तराखंड हमारे न्यू इंडिया को रिप्रेजेंट करता है। राज्य के विकास के लिए त्रिवेंद्र रावत की सरकार भरसक प्रयास कर रही है। कहा कि भारत ने निवेशकों के लिए ही बेहतर माहौल तैयार किया है। अब जापान की कार हिंदुस्तान में बन रही है। भारत इसे एक्सपोर्ट कर रहा है। 
विज्ञापन

5 of 10
इन्वेस्टर्स समिट
अब जरूरत है कि इस मंच पर जो बातें और वायदे हुए हैं, वो जल्द से जल्द जमीन पर उतरें। जिससे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार मिले। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दे दिया है।
 
विज्ञापन

6 of 10
इन्वेस्टर्स समिट
कहा कि पिछले दो साल में केंद्र व राज्य सरकार ने इज ऑफ डूइंड बिजनेस के लिए 10 हजार से ज्यादा कदम उठाए हैं। जिससे इसमें में 42 अंकों का सुधार हुआ। 14 सौ से ज्यादा कानून खत्म किए। टैक्स सुधार के मानकों में सुधार, तेज प्रक्रिया तेज। भारत में विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता है।
 
विज्ञापन

7 of 10
इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala
कहा, बैंकिंग सिस्टम को ताकत मिली है। जीएसटी के तौर पर स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा टैक्स मिला ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। पीएम ने बताया कि इस इवेंट में जापान उत्तराखंड का पार्टनर है। अगर राज्यों के पोटेंशियल को चैनलाइज किया जाए तो कोई भारत के विकास को नहीं रोक सकता। दुनिया के कई देशों से हमारे राज्यों का सामर्थ्य ज्यादा है। 
 

8 of 10
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत - फोटो : amar ujala
अनेक शहरों देश को करीब सौ नए एयरपोर्ट और हेलीकाप्टर पेड बनाने का काम हो रहा है। भारत में सौ से ज्यादा नेशनल वाटरगेज बनाने का काम हो रहा है। भारत में हाउसिंग फार आल, पावर फार आल, बैंकिग फार आल जैसी अनेक योजनाएं लक्ष्य को पूरा करने की तरफ बढ़ रही हैं।

9 of 10
वायु सेना के विमान से पहुंचे पीएम - फोटो : amar ujala
किसानों को लाभ मिले इसलिए फूड प्रोसेसिंग पर हमारा ध्यान है। इसलिए मैं आपसे एग्रीकल्चर में निवेश करने का आग्रह करता हूं। हम जितना ज्यादा निवेश प्राइवेट एग्रीक्लचर क्षेत्र में करेंगे, उससे भारत की अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिलेगा। 
 
विज्ञापन

10 of 10
narendra-modi
दुनिया का नेतृत्व करने की ताकत भारत में हैं। उत्तराखंड में इतने संसाधन है कि वह हिंदुस्तान को पोटेंशियल बना सकता है। कहा कि हमारा 'मेक इन इंडिया' केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है। दुनिया के अनेक बड़े ब्रांड 'मेक इन इंडिया' का हिस्सा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें