फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को नींद खुली तो चारपाई के नीचे रेंग रहा था ये, उड़ गए होश

Wed, 28 Jun 2017 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
crocodile in home
युवक अपने घर पर चारपाई में गहरी नींद में सो रहा था। आधी रात को लघुशंका के लिए उनकी नींद खुली, तो चारपाई ने नीचे देखकर उनके होश उड़ गए। जानिए फिर क्या हुआ
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
crocodile in home
यह सनसनीखेज मामला हरिद्वार जनपद के लक्सर इलाके का है। अलावलपुर गांव निवासी नरेंद्र  के घर में आधी रात के करीब एक विशालकाय मगरमच्छ घर में घुस आया। बताया जाता है कि इसी बीच आधी रात के लगभग मकान स्वामी नरेंद्र लघुशंका के लिए उठा। तभी चारपाई के पास पड़े विशालकाय मगरमच्छ उनकी नजर पड़ी। 
विज्ञापन

3 of 5
crocodile in home
इसे देखकर पहले तो उनके हाथ-पैर फूल गए।  किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। शोर शराबा सुनकर घर में सो रहे अन्य लोग व आस पड़ोस के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। मौके पर ग्रामीणों ने डंडों से मगरमच्छ को खदेड़ने की कोशिश की। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

4 of 5
crocodile in home
इस पर वह भागने के बजाय ग्रामीणों की तरफ झपट पड़ा। इस बीच नरेंद्र ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन पूरी रात कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
crocodile
हालांकि 27जून की सुबह वन विभाग की टीम गांव पहुंच कर ग्रामीणों के साथ घंटो कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ पर काबू पाया। बाद में उसे सुरक्षित जलक्षेत्र गंगा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें