फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पहले रोकी महिला कार फिर शुरू कर दी फायरिंग, हालत गंभीर

Wed, 07 Sep 2016 08:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
woman shot - फोटो : AmarUjala
रेलवे स्टेशन पर अपने भाई को छोड़कर पतंजलि योगपीठ लौट रही दिल्ली की एक महिला को अज्ञात कार सवार हमलावरों ने गोली मारी और फरार हो गए। महिला को दो गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चालक भी घायल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
woman shot - फोटो : AmarUjala
पुलिस के मुताबिक दिल्ली में एक स्कूल को लेकर महिला का कुछ लोगों से विवाद है। महिला ने उन्हीं लोगों पर शक जताते हुए कुछ नाम पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
woman shot - फोटो : AmarUjala
मॉडल टाउन कॉलोनी नई दिल्ली निवासी नौरीन पत्नी प्रकाशचंद दो दिन पहले अपने भाई के साथ उपचार कराने के लिए पतंजलि योगपीठ आई थी। मंगलवार को उनके भाई को दिल्ली लौटना था। रात करीब 10 बजे नौरीन अपने ड्राइवर सोमपाल निवासी खेकड़ा बागपत (यूपी) के साथ कार से भाई को छोड़ने रेलवे स्टेशन आई।

4 of 5
woman shot - फोटो : AmarUjala
यहां से लौटते समय बहादराबाद थाना क्षेत्र में बाईपास पर कुछ कार सवार लोगों ने उनकी कार रुकवा ली। बताया जाता है कि इसी दौरान दूसरी कार में सवार युवक ने महिला की कार पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक महिला को दो गोली लगी हैं एक गोली कॉलर बोन के पास जबकि दूसरी पेट में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
woman shot - फोटो : AmarUjala
महिला की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। ड्राइवर भी फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी ममता बोरा, सीओ मनीषा जोशी और थानाध्यक्ष अमर चंद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें