murder in roorkee
बताया जा रहा है कि, घटनास्थल से पुलिस ने हत्यारे नौकर का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसके बाद वहीं सो रही राज सिंह की बेटी लक्ष्मी और रिश्तेदार की बेटी शिवानी की गर्दन पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद राज सिंह की मंझली बेटी आरती पर फरसे से वार कर दिया। आरती ने दोनों हाथों से वार रोकने का प्रयास किया तो उसके हाथ बुरी तरह कट गए। इसके बाद प्रताप फरसा लेकर एक रिश्तेदार महिला के पीछे दौड़ पड़ा। फिर हत्यारा प्रताप राज सिंह की सबसे बड़ी बेटी मांगी (उर्फ मानसी) के पीछे फरसा लेकर दौड़ पड़ा, लेकिन मांगी ने किसी तरह एक कमरे में घुसकर दरवाजे की कुंडी लगा कर अपनी जान बचाई।