फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: घर में घुसे डकैतों ने सरिए से पीटकर की महिला की हत्या, पति और बेटी को किया घायल

Sun, 24 Jun 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
murder - फोटो : amar ujala
रुद्रपुर में शुक्रवार को देर रात सिडकुल की ईडन मोटर कपंनी के प्रोडक्शन हेड पंकज के घर बदमाशों ने धावा बोलकर कोहराम मचा दिया। घर में घुसे बदमाशों ने सरियों से पीटकर पत्नी अपर्णा की हत्या कर दी। इस दौरान पकंज व डेढ़ साल की बेटी अक्षिता घायल हो गए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
pankaj, murder
गंगापुर रोड स्थित कालोनी में देर रात खिड़की की ग्रिल काटकर बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने पंकज श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी पर सरिया से वार कर दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
robbery
हत्या के बाद बदमाश घर से कीमती सामान व नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सर्वे शवरी कालोनी निवासी पंकज सिडकुल की ईडन मोटर में प्रोडक्शन मैनेजर हैं।

4 of 5
baby
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को देर रात बदमाश रसोईघर की खिड़की का ग्रिल काटकर घर में घुस गए और सोते हुए परिवार पर हमला कर दिया। शनिवार की सुबह जब नौकरानी पहुंची तो उसने रसोईघर की खिड़की खुली देखी और पड़ोसी को इस बात की जानकारी दी। इस पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sadanand date - फोटो : amar ujala
मौके पर एसएसपी सदानंद दाते पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जहां अपर्णा मृत मिली, जबकि पंकज और उनकी पुत्री को गंभीर हालत में मिले। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। खुलासे के लिए 15 टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें