फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: उपद्रवियों ने दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों में की तोड़फोड़, तीन लोगों पर जानलेवा हमला

Sat, 07 Oct 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
haridwar
कनखल में शुक्रवार की शाम अपने आप को हिंदूवादी कहने वाले कुछ लोगों ने जमकर बवाल मचाया। लाठी, डंडों, हाकी से लैस इन लोगों ने एक वर्ग विशेष के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की और  उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। चौक बाजार में रेहड़ियां भी पलटकर लाठी डंडों से हमला बोला।
विज्ञापन

2 of 5
haridwar
मोटरसाइकिल सवार लोगों के दुस्साहस से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते बाजार बंद हो गया। करीब आधा घंटा तक इस इलाके में उपद्रवियों ने जमकर तांडव मचाया।  देर रात तक एसएसपी समेत आला अफसर कनखल में डेरा डाले रहे। इस बवाल को ऋषिकेश के रायवाला में हुई एक युवक की हत्या की प्रतिक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
haridwar
शुक्रवार की शाम करीब पौने सात बजे बवाल की शुरुआत हुई। झंडा चौक पर पहुंचे मोटरसाइकिल सवार तीस से चालीस लोगों ने वहां खड़े फल और सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों से उनका नाम पूछा। नाम बताते हुए उनपर लाठी, डंडों और हाकी से हमला कर दिया।

4 of 5
haridwar
उनकी सब्जी और फलों की रेहड़ी को पलट दिया गया। अचानक हुई घटना से पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। रेहड़ियां पलटकर मोटरसाइकिल सवार लोगों ने चौक बाजार, रविदास बस्ती, गीता मंदिर, पुरुषोत्तम विहार के ठीक सामने सैलून और दूध की डेयरी को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ कर दी और दुकानदारों को भी पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस हरकत में आई तब तक यह लोग भूमिगत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
haridwar
हमले में एक रेहड़ी वाले, डेयरी स्वामी और सैलून के स्वामी को चोटें आई है। हमले की सूचना मिलते ही एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी क्राइम प्रकाश आर्य, सीओ सिटी प्रकाश देवली समेत आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने कनखल थाने में पहुंचकर पीडितों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, उनकी तलाश कर रहे है। उपद्रवी कनखल क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें