फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूर अपराधी ने डोनाल्ड ट्रंप के बारे में कही ऐसी बात, ट्रंप और अमेरिका सुनकर होंगे हैरान

Mon, 18 Sep 2017 03:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
trump
जिस क्रूर अपराधी के पीछे दिल्ली और उत्तराखंड की पुलिस हाथ धोकर पीछे पड़ी थी, गिरफ्तार होने के बाद उसने अमेरिका के राष्ट्रपति का नाम लिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
amit rawat - फोटो : amarujala
धोखा देकर अनग‌िनत लोगों की क‌िडन‌ियां न‌िकालने वाले इस शख्स ने आख‌िर पुल‌िस के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम क्यों ल‌िया। उसके मुंह से यह सुनकर पुल‌िस भी चौंक गई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
doctor amit given example of donald trump
दरअसल, क‌िडनी क‌िंग के नाम से जाना जाने वाला डॉ अम‌ित अपने जमाने से ही रंगीन म‌िजाज था। उसने तीन शाद‌ियां की थी। लेक‌िन जब वह पकड़ा गया तो वह अपने बीते द‌िनों को याद नहीं करना चाहता था। पुलिस हिरासत में तीन शादी के सवाल पर किडनी किंग इतना भड़क गया कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उदाहरण देने लगा।

 

4 of 6
doctor amit arrest
​किडनी गैंग के सरगना डॉ.अमित को इस काले धंधे को लेकर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है। वह किडनी कानून में बदलाव की वकालत भी करता है। कहता है कि यदि कानून सही होता तो राजनेता अमर सिंह जैसे लोगों को किडनी बदलवाने विदेश नहीं जाना पड़ता। वो बेबाकी से कहता है कि कानून और मीडिया की नजर में भले ही वह अपराधी हो, मगर उसने सैकड़ों जिंदगी बचाई हैं। उन सब की दुआएं उनके साथ हैं। जेल से बाहर आकर फिर यह काम करने या न करने का सवाल डॉ.अमित मुस्कराते हुए टाल गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
kidney king doctor amit
जिंदगी के 64 बसंत देख चुके किडनी गैंग का सरगना डॉ.अमित पुलिस हिरासत में आत्म विश्वास से भरा नजर आया। वो यह मानने को तैयार नहीं था कि वो कोई गलत काम कर रहा है। वो मानता है कि किडनी ट्रांसप्लांट गैर कानूनी है, मगर उनकी नजर में किसी की जिंदगी बचाना उससे भी ऊपर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Dr.Amit file photo
यही वजह है कि परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों के दबाव के बावजूद किडनी बदलने के काम से खुद को अलग नहीं कर पाया। उसकी नजर में यह कारोबार नहीं है। वो कहता है कि उसका एक भी ऑपरेशन नाकाम नहीं हुआ है। दूसरे डाक्टर इस काम को छह घंटे में करते हैं, जबकि वह ढाई घंटे में कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें