फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच खून की होली, खूब चले लाठी-डंडे, 10 से ज्यादा घायल और दो गंभीर

Sat, 03 Mar 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
1 of 8
दो पक्षों के बीच हुए बवाल के बाद मौके पर जमा भीड़ व घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
एक छोटी सी बात को लेकर भगवानपुर करौंदी गांव में दो समुदायों के बीच खून की होली हुई। इस हंगामे में दस से ज्यादा लोग घायल हो गए जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

2 of 8
दो पक्षों के बीच हुए बवाल के बाद मौके पर जमा भीड़ व घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
होली पर करौंदी गांव में डीजे की आवाज कम कराने को लेकर दो समुदायों के बीच पहले लाठी-डंडे चले फिर पथराव हो गया। इसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
दो पक्षों के बीच हुए बवाल के बाद मौके पर जमा भीड़ व घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
इसी दौरान गांव के दूसरे छोर पर भी दो पक्षों में हुई झड़पों में कई लोग चोटिल हो गए और एक बाइक फूंक दी गई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही छह लोगों को नामजद करते हुए 20 अन्य लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। तनाव को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।

4 of 8
दो पक्षों के बीच हुए बवाल के बाद मौके पर जमा भीड़ व घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे करौंदी गांव में कुछ युवक होली मनाते हुए डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच नमाज अताकर कुछ युवक उधर से गुजरे। उन्होंने डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताई। इस पर दोनों समुदाय के लोगों में पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

5 of 8
दो पक्षों के बीच हुए बवाल के बाद मौके पर जमा भीड़ व घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala
दो समुदाय में झड़प की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। इस पर दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के सामने आकर खड़े हो गए। इसी बीच दोनों में लाठी-डंडे और पथराव शुरू हो गया। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन

6 of 8
पुलिस - फोटो : Demo pic
सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव चौहान, सीओ परीक्षित कुमार व एसपी देहात मणिकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और लाठियां फटकार भीड़ को तितर-बितर किया। इसी दौरान एसएसपी कृष्ण कुमार वीके भी गांव पहुंच गए। उन्होंने माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटने के आदेश दिए। पुलिस गांव में गश्त कर ही रही थी तभी गांव के दूसरे छोर पर फिर से दो समुदायों के लोगों में झड़प होने की सूचना दी गई।

 
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस - फोटो : file photo
इस दौरान गुस्साए लोगों ने एक युवक की बाइक को आग के हवाले कर दिया। आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार का हुड़दंगियों को खदेड़ दिया। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण मुकेश की ओर से फरमान, ताहिर, मीर हसन, सलमान, आजम, फैजान को नामजद करते हुए 20 अन्य के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

8 of 8
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पथराव और लाठी डंडे में घायल हुए बाबू, राजन, सुशील, चीनू और सविता आदि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से राजन और बाबू को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। गांव में भारी तादाद में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। कई हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें