फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थूकने पर दलित की हत्या, पत्नी मांग रही पति के हत्यारे के लिए फांसी

Sun, 09 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
1 of 5
sohanram family - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड के बागेश्वर में थूकने पर दलित युवक की हत्या से टूटने के बाद भी मृतक की पत्नी ने अपना हौसला नहीं खोया। दो बच्चों की तरफ देखते हुए मृतक सोहनराम की पत्नी ने कहा कि वह मेहनत-मजदूरी करके बच्चों को पाल लेगी पर वह हत्यारे को फांसी पर लटकते देखना चा‌हती है।

तस्वीर में बच्चों के साथ सोहनराम की पत्नी और मृतक सोहनराम बाएं (फाइल)।
विज्ञापन

2 of 5
sohanram family - फोटो : AmarUjala
बागेश्वर के सानीउडियार के भेटा गांव में गेहूं पिसाने गए सोहन राम की गांव के ही शिक्षक ललित कर्नाटक ने दरांती से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी। ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि सोहनराम के थूकने को लेकर ललित का उससे विवाद हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
sohanram family - फोटो : AmarUjala
सोहनराम की मौत की खबर सुनते ही पिता फकीर राम सुन्न हो गए हैं। मां शांति देवी भी बदहवास हैं। दो मासूम बच्चों को इतना पता है कि अब उनके पिता कभी घर नहीं लौटेंगे। वहीं मृतक की गर्भवती पत्नी मीना टूटने के बावजूद सास-ससुर को हौसला दे रही है।

4 of 5
sohanram family - फोटो : AmarUjala
दो बच्चों की मां मीना सात माह की गर्भवती है और उसे अपने आने वाले बच्चे की ‌भी चिंता है। पर उसने गजब का हौसला रखा है। वह बार-बार कहती है कि बिना वजह उसके पति की हत्या कर दी गई। वह हत्यारे को जिंदा नहीं देखना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sohanram family - फोटो : AmarUjala
उसका कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करके बच्चों को पाल लेगी पर वह अपनी मांग उजाड़ने वाले को देखना नहीं चाहती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें