रायवाला में बीते बृहस्पतिवार को युवक की हत्या के खुलासे से उपजा उपद्रव आसपास के क्षेत्रों में भी फैलने लगा है। रायवाला, श्यामपुर और ऋषिकेश में कुछ लोगों ने कई दुकानों को निशाना बना दिया।
विज्ञापन
2 of 7
rishikesh
इस दौरान ऋषिकेश और रायवाला में उपद्रवियों ने दो दुकानों और एक खोखे में आगजनी कर दी, जबकि कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई है। शांतिनगर क्षेत्र में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। गौहरीमाफी निवासी लक्ष्मण सिंह कलूड़ा की हत्या के खुलासे के बाद बीते बृहस्पतिवार को रायवाला में उपद्रवियों ने कुछ दुकानों और वाहनों को निशाना बनाकर उनमें तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन
3 of 7
rishikesh
शुक्रवार को रायवाला समेत श्यामपुर और ऋषिकेश में भी उपद्रवियों ने एक समुदाय की दुकानों को निशाना बना दिया। रायवाला में बृहस्पतिवार रात उपद्रवियों ने कपड़ों की एक दुकान में आग लगा दी, जिससे उसमें रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया। शुक्रवार को शहर में हरिद्वार मार्ग पर कोयलघाटी के पास मुख्य सब्जी मंडी के मेन गेट के समीप कुछ लोगों ने दिनदहाड़े एक फल विक्रेता की दुकान फूंक डाली।
4 of 7
rishikesh
शांतिनगर में भी एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लगातार दो दिन तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने ऐहतियातन कुछ इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम हरि गिरि ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में मुर्गीफार्म, रायवाला थाने के आसपास के इलाके, खेल मैदान के समीपवर्ती इलाकों, श्यामपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी इलाकों और आईडीपीएल क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
5 of 7
rishikesh
बताया कि प्रशासन और पुलिस शरारती तत्वों को ट्रेस करने में जुटी है। उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्हें चिह्नित करने के बाद इन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
rishikesh
शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए थे। इस मौके पर आईडीपीएल स्थित सामुदायिक भवन में जुमे की नमाज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई। इस दौरान मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस और पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल सुबह से ही आईडीपीएल सिटीगेट और कम्युनिटी सेंटर के आसपास तैनात रहा।
क्षेत्र में तनाव के चलते अपेक्षाकृत कम संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। नमाज पूरी होने के बाद पुलिस ने समुदाय के सभी लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही उनसे अफवाहों की ओर ध्यान नहीं देने की अपील की।