बीते सोमवार को मणिपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद असम रायफल्स के जवान भूपाल सिंह का पार्थिव शरीर उत्तराखंड के मदनापुर खटोला स्थित उनके निवास पर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी भागीरथी देवी ने रोते बिलखते सैल्यूट कर शहीद पति को अंतिम विदाई दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
bhupal singh
शव को हल्द्वानी के 625 साटा बैटरी अर्टली के जवान सूबेदार बिजेंद्र बाबू के नेतृत्व में सेना के वाहन में लेकर पहुंचे। साथ में शहीद के भाई असम रायफल्स के जवान गोपाल सिंह भी थे। परिजनों और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में ताबूत से जब शहीद का शव बाहर निकाला गया माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
bhupal singh
मां तारा देवी शहीद के शव से लिपटकर बेहोश हो गई। बाद में जब अंत्येष्टि के लिए शव ले जाया गया तो पत्नी भागीरथी देवी ने रोते बिलखते सैल्यूट कर शहीद पति को अंतिम विदाई दी। इस दौरान भूपाल सिंह अमर रहे...के नारे भी गूंजते रहे।
4 of 5
bhupal singh
शहीद के भाई एनएसजी कमांडो बलवंत सिंह व असम रायफल्स में दीमापुर में तैनात भाई गोपाल सिंह ने अपनी भाभी को बमुश्किल पति के शव से अलग किया। पुत्र मनीष और पुत्री मनीषा का भी रो रोकर बुरा हाल था। मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने शहीद के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर संवेदना जताई।
इसके अलावा विधायक अरविंद पांडे, राजकुमार ठुकराल और प्रशासन की ओर से एसडीएम पीएस राणा ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। बाद में एक काफिले के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग के चित्रशिला घाट ले जाया गया। इससे पहले शहीद का शव बुधवार शाम को 7.30 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया। जहां से सड़क मार्ग के जरिए सुबह पांच बजे शव हल्द्वानी पहुंचा।