बदरीनाथ हाईवे पर गड्ढे में मिले 500 के पुराने नोट, जांच में जुटा इनकम टैक्स विभाग
Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
old note
- फोटो : manish agarwal amar ujala rishikesh
ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर एक गड्ढे में 500 के पुराने नोटों का जखीरा मिलने के बाद इनकम टैक्स विभाग सक्रिय हो गया है।
old note
शुक्रवार को ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास एक गड्ढे में 500-500 के पुराने नोटों की गड्डियां कबाड़ बीनने वाले को पड़ी मिली।
old note
गड्ढे में मिले 9 लाख 85 हजार रुपए को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
old note
बता दें यह पुराने नोट कबाड़ बीनते वक्त उत्तम कुमार, मूल निवासी नेपाल को मिले।
old note
उत्तम ने यह नोट दुकान में चलाने की कोशिश भी कि लेकिन दुकानदार ने नोट लेने से मना कर दिया।
pic
इसी बीच वहां आए कुछ राफ्टिंग गाईड और युवकों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उत्तम को पुलिस के हवाले कर दिया।