आज के दौर में क्रेडिट कार्ड बड़ी जरूरत और सुविधा बनकर उभरा है। लेकिन इसके इस्तेमाल में कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
2 of 5
क्रेडिट कार्ड के यूज
- फोटो : SELF
एसबीआई मैनेजर एके गुप्ता ने बताया कि हर खर्चे के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आपकी यह आदत खर्चों को बजट से बाहर ले जाती है और कर्ज का बोझ और बढ़ता चला जाता है। क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 20 फीसद से 30 फीसद से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
credit card
क्रेडिट कार्ड एटीएम से कैश निकालने की सुविधा भी देता है लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। सभी क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन के लिए ब्याज मुक्त अवधि होती है, लेकिन इस तरह की निकासी के लिए तुरंत ब्याज दर लगाई जाती है।
4 of 5
क्रेडिट कार्ड
- फोटो : SELF
क्रेडिट कार्ड की लेट पेमेंट से बचें। इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है और हर बार देरी से भुगतान करने पर लेट फी देनी पड़ती है। साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पिन लगातार बदलते रहें।
वाराणसी में टोल प्लाजा पर डेबिट,क्रेडिट कार्ड ने की मुश्किल आसान
- फोटो : ANI
अगर आप देश के बाहर बार-बार जाते हैं तो ऐसे क्रेडिट कार्ड को लें जिनकी लो ट्रांजेक्शन फीस हो। इसके अलावा अपने सफर के दौरान पर्याप्त कैश या फिर ट्रैवल कार्ड रखें जिन्हें स्वाइप करते समय कोई ट्रांजेक्शन फीस नहीं लगती।