फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा की रंगत बिगाड़ रही हैं कुछ क्रीम, जानें क्या है फायदेमंद और किससे है नुकसान

Mon, 05 Jun 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
skin cream
त्वचा की रंगत निखारने के लिए सुबह-शाम जिस क्रीम को आप त्वचा पर लगाते हैं, वह उसको बदरंग भी कर सकती है। बाजार में बड़ी संख्या में ऐसी क्रीम बेची जा रही है, जिनमें स्टेरॉयड का इस्तेमाल हो रहा है। यह एक-दो बार लगाने पर तो नुकसान नहीं करती लेकिन लगातार इस्तेमाल त्वचा को खराब कर सकती है। ऐसे मामले आजकल त्वचा रोग विशेषज्ञों के पास बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
skin cream
बाजार में बिकने वाली तमाम तरह की फेयरनेस, कोल्ड और मॉश्चराइजिंग क्रीम में बड़े पैमाने पर स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेरॉयड की अधिकता होने के कारण हल्का चर्म रोग होने पर यह तुरंत असर दिखाती है। इसके एक या दो इस्तेमाल से दाग, झाईयां, पिंपल्स या निशान जैसे मामलों में फायदा दिखता है।
विज्ञापन

3 of 6
skin cream
लेकिन उसके बाद भी इस्तेमाल करने पर यह बीमारी को विकृत कर अधिक फैला देती है। चर्म रोग विशेषज्ञों के अनुसार, स्टेरॉयड के नियमित इस्तेमाल से शरीर की बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

4 of 6
skin cream
वहीं इसके प्रयोग के बाद दवाईयों का असर भी कम हो जाता है। वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अनिल आर्य के अनुसार पहले बरसात के दौरान शरीर के नमी वाले हिस्सों में ही फंगल इंफेक्शन के मामले सामने आते थे। लेकिन इन दिनों लोग क्रीम का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं इसलिए शरीर के अधिकांश क्षेत्रों में इसके दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
cream side effect
स्टेरॉयड की अधिकता वाली क्रीम के इस्तेमाल से शरीर में दाद, झाईयां, बारीक दाने, त्वचा पर चकत्ते, खुजली, लाली की समस्या होती है। इससे त्वचा में कड़ापन, सूखापन और फटने जैसी दिक्कत भी होती है। बीमारी ज्यादा बढ़ने पर खाल निकलने, त्वचा का रंग बदलने और त्वचा से खून निकलने की समस्या भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cream side effect
वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डात्र अनिल आर्य ने बताया कि त्वचा पर किसी भी क्रीम का इस्तेमाल बिना चिकित्सक की सलाह के ना करें। ज्यादातर कंपनियों की क्रीम में बड़े स्तर पर स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाता है। विशेषकर महिलाएं इससे प्रभावित हैं। यही कारण है कि रोजाना ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें