फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#INDvsPAK : महामुकाबले से गुस्साए इंडियन फैंस, सोशल मीडिया पर किया कुछ ऐसा

Mon, 05 Jun 2017 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
twiiter
चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला हो रहा है। इस मुकाबले के ‌लिए दोनों देशों के लोगों की दिल की धड़कन तेज हो गई है। वहीं कुछ इंडियन फैंस में इस मैच को लेकर गुस्सा भी है।  बीजेपी सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने पर अपने ट्विटर अकाउंट से नाराजगी जाहिर की है। डाॅ. सुभाष चंद्रा ने अपने ट्विटर अकांउट पर लिखा, बीसीसीआई को पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर देना चाहिए था, जिससे विश्व भर में एक कड़ा संदेश जाता । लेकिन ये सिर्फ पैसों की फिक्र करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
twitter
कई अन्य लोगों ने भी भारत-पाकिस्तान का मैच होने पर अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। एक यूजर रौनी ने लिखा है कि बीसीसीआई टीम इंडिया जर्सी में इंडिया की जगह बीसीसीआई लिखना शुरू कर दो।
विज्ञापन

3 of 6
twitter
वहीं राकेश ने लिखा है कि हर इंडियन को भारत-पाक मैच का विरोध करना चाहिए। बीसीसीआई ने एंटरटेन्मेंट को जवानों की शहादत से ऊपर रख दिया है। आर्मी से पूछना चाहिए कि हमे खेलना चाहिए या नहीं।

4 of 6
twitter
एक यूजर रिषि ने लिखा है कि बीसीसीआई का शर्मनाक कृत्य।
विज्ञापन

5 of 6
twitter
गोपालन ने लिखा है बीसीसीआई ने भारतीय की पीठ में छूरा घोंपा है।  इंडियन्स के लिए राष्ट्र पहले है, क्रिकेट नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
twitter
विवेकानंद ने लिखा है बीसीसीआई के लिए तो सबसे बड़ा रुपया ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें