फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 Child Vaccination: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ, इन्हें लगा पहला टीका, तस्वीरें

Mon, 03 Jan 2022 01:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : अमर उजाला
देशभर के साथ ही सोमवार को उत्तराखंड में भी 15-18 आयुवर्ग का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। 

Covid-19 Child Vaccination: उत्तराखंड में शुरू हुआ किशोरों का टीका, आधार कार्ड या स्कूल आईकार्ड जरूर लेकर आएं

दून के सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू स्कूल रेसकोर्स में 15 साल की आरणा शर्मा को प्रदेश में पहला टीका लगा। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 15-18 वर्ष के किशोरों को बधाई कि उन्हें सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है।

सोमवार से शुरू हुई इस अभियान में किशोर और किशोरियों में उत्साह देखने को मिला। टीकाकरण केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। वहीं राज्य के सभी जिलों में टीकाकरण जारी है। बच्चों ने कहा कि पेरेंट्स स्कूल भेजने में डरते थे। अब सुरक्षा कवच मिल गया है। इससे कोरोना से बचाव होगा। पेरेंट्स परेशान नहीं होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि 15-18 आयुवर्ग का टीकाकरण समय से पूरा करेंगे। यदि किसी को द्वितीय खुराक लगनी है तो उसे प्रेरित करें और एहतियात रखें। कहा कि खुद के साथ ही औरों को भी सुरक्षित रखें। वहीं मेयन सुनील उनियाल गामा ने कोविड टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। कहा कि सावधानी और सतर्कता से कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चल रहा है। उत्तराखंड ने समय पूर्व प्रथम खुराक का लक्ष्य पूरा किया है। हम 15-18 आयुवर्ग का टीकाकरण भी समय पूर्व पूरा करेंगे। 

4 of 12
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में आज 15-18 आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू हुआ है। प्रदेश में 6.28 लाख का टीकाकरण होना है। इसके अलावा करीब पचास हजार बच्चे बाहर से आकर यहां पढ़ रहे हैं। हम यह टीकाकरण एक सप्ताह में पूरा करेंगे। कहा आगामी दस जनवरी से 60 प्लस व फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज दी जाएगी। राज्य में 18 प्लस आयुवर्ग में 85 प्रतिशत को दूसरी खुराक लग चुकी है। जल्द ही शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा होगा।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हरिद्वार और रुड़की में स्वास्थ्य कर्मियों और वैक्सीन के सही समय पर न पहुंच पाने के कारण कई केंद्रों में 11 बजे के बाद टीकाकरण शुरू हो पाया।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी शहर के एलन स्कूल में बच्चों का टीकाकरण चल रहा है। यहां टीकाकरण को लेकर छात्रों में उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी तरह देहरादून के टीकाकरण केंद्रों पर भी वैक्सीनेशन चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जीजीआईसी उत्तरकाशी, जीआईसी कीर्तिनगर, चंबा बालिका इंटर कॉलेज में टीकाकरण के छात्र-छात्राएं टीकाकरण के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
 

8 of 12
- फोटो : अमर उजाला
चमोली के विद्यालयों में 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन कार्य जारी है। जीआईसी बैरागना में स्वास्थ्य कर्मियों ने सैंपलिंग और वैक्सीनेशन किया।
 

9 of 12
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के डीएवी पब्लिक स्कूल में टीकाकरण के लिए छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। यहां सरस्वती विद्या मंदिर भेल में स्वास्थ्य कर्मी तो 10:00 बजे पहुंच गए, लेकिन वैक्सीन समय से नहीं पहुंचीं। वहीं जिले के अन्य केंद्रों में टीकाकरण को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

10 of 12
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की के सात स्कूलों में वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। पहले दिन 2222 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित किए गए स्कूलों में सुबह से ही छात्र-छात्राएं वैक्सीनेशन करवाने के लिए पहुंचे। हालांकि कुछ स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में 11:00 बजे बाद वैक्सीनेशन शुरू हो पाया।

11 of 12
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर में विधायक चंदन राम दास व जिलाधिकारी विनीत कुमार ने रिबन काट कर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। एसडीएस जीआईसी पिथौरागढ़ में बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचे। आधार कार्ड के साथ टीकाकरण के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर में एसीएमओ डॉक्टर श्वेता खर्कवाल किशोरों को कोरोना के टीके लगाया। जसपुर जीजीआईसी में छात्राओं कोरोना वैक्सीन लगाई गई। हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान किशोरियों की लंबी कतार लग गई। नैनीताल में भी बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें