ऋषिकेश में प्रॉमिस डे पर घूमने आए एक युगल की जान उस वक्त आफत में पड़ गई, जब अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने पर दोनों नदी के बीच बने टापू में फंस गए।
विज्ञापन
प्रॉमिस डे मनाने गया टापू पर और आई आफत, तस्वीरें
2 of 5
कनखल (हरिद्वार) से त्रिवेणीघाट घूमने आए एक युवक और युवती घाट को छूकर बह रही नदी में पानी कम होने की वजह से पार कर बीच में चले गए और यहां टापू में बैठकर बातें करने लगे।
विज्ञापन
प्रॉमिस डे मनाने गया टापू पर और आई आफत, तस्वीरें
3 of 5
इस बीच टिहरी बांध से पानी छोड़े जाने पर अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ा और टापू तक आ गया। पानी को करीब आते देख युवक और युवती में हड़कंप मच गया। दोनों मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे।
प्रॉमिस डे मनाने गया टापू पर और आई आफत, तस्वीरें
4 of 5
घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे युवक और युवती को टापू से सुरक्षित निकाला। जवानों ने बताया कि युगल को पहले चेतावनी दी गई थी।
जल पुलिस ने बताया कि दोपहर एक से तीन बजे के बीच टिहरी बांध से पानी छोड़ने पर गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। युगल को टापू से इस पार आने को कहा गया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुए।