फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना को हराने के लिए अपनाया सलमान की 'जय हो' का तरीका, ऐसे कर रहे लोगों को जागरुक

Mon, 30 Mar 2020 05:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आपने बॉलीवुड फिल्म जय हो देखी होगी या इसकी कहानी सुनी होगी। इसमें सलमान खान जिस तरह किसी की मदद करने के बाद उन्हें धन्यवाद कहने के बजाय तीन अन्य लोगों की मदद को प्रेरित करते हैं, ठीक इसी तर्ज पर हरिद्वार जिले में कोरोना के विरुद्ध एक युद्ध छेड़ा गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके तहत, कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए शिक्षकों से लेकर टैक्सी चालकों तक को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। यही नहीं, प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों से पांच अन्य लोगों को प्रशिक्षित करने का आह्वान किया जा रहा है ताकि इस महामारी से लड़ा जा सके। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रविवार से यह अभियान शुरू किया। पहले दिन जिले में छह प्रशिक्षण केंद्रों पर करीब 134 लोगों ने प्रशिक्षण लिया। वहीं आज दूसरे दिन 80 लोगों ने लिया प्रशिक्षण प्राप्त किया। लोग इस मुहिम से जुड़कर खुश हैं और अन्य लोगों को भी जागरुकर रहे हैं। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी रुड़की में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने शिविर का जायजा लिया। डीएम सी रविशंकर के आदेश पर जिले में छह स्थानों पर कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की में जीआईसी में प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। यहां पर शिक्षकों, नगर निगम कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों, होटल कर्मचारियों, बैंक कर्मचारियों आदि को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि एक सप्ताह तक जिले में छह स्थानों पर प्रशिक्षण चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इसमें मीडियाकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। एक बैच को करीब आधे घंटे में प्रशिक्षित किया जाता है। जीआईसी के प्रधानाचार्य राममिलन सिंह ने बताया कि लोगों से आह्वान किया गया है कि अब वे पांच-पांच अन्य लोगों को प्रशिक्षित करें ताकि एक चेन के रूप में कोरोना को हराया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें