फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: पुलिस की नजर हटते ही राशन की दुकानों पर लगी भीड़, तस्वीरों में देखिए आंखों देखा हाल...

Sun, 29 Mar 2020 03:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की लोगों ने कैसे धज्जियां उड़ाई इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह होते ही राशन की दुकानों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई जगह तो लोग बोरियों में भरकर सामान ले गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में सुबह से ही लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि कई जगह आटा और चावल कम होने की समस्या आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
ये वही दुकान है जो रोज ग्राहकों के लिए दोपहर एक बजे तक खोली जा रही है, लेकिन बावजूद इसके लोग भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस सुबह लोगों को लाइन में लगाकर वापस चली गई। लेकिन फिर से हालात वैसे ही हो गए।

4 of 6
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस ने जिले में कई जगह सोशल डिस्टेंस के प्रति लोगों को जागरुक किया और खुद वहीं खड़े रहकर राशन वितरण कराया। लोगों ने इस दौरान पुलिसकर्मियों को सपोर्ट किया। 
विज्ञापन

5 of 6
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में तो एक जगह राशन की दुकान में भीड़ तो लगी ही, वहां लोग दो बोरी में भी सामान ले जाते दिखे। उधर, शिमला बाईपास रोड पर भी राशन खरीदने लिए दुकान में भीड़ नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कई जगह लोग घर से बेवजह भी निकले। वहीं, अल्मोड़ा में पुलिस ने घर से राशन लेने के लिए निकले युवकों को कोतवाली लाकर मुर्गा बनाया। इस दौरान पुलिस ने हिदायत दी कि सड़कों पर न निकलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें