कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देहरादून जिले के बाजारों में आज पूर्ण साप्ताहिक बंदी रखी गई है। आज केवल आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही खुली रखने के निर्देश हैं। साप्ताहिक बंदी उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे तस्वीरों में देखिए बाजारों में कैसा रहा माहौल...
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिला प्रशासन ने देहरादून में रविवार के दिन साप्ताहिक बंदी लागू की थी। लेकिन, त्योहारों के दौरान साप्ताहिक बंदी में छूट दी गई थी। इस दौरान कोरोना के मामले बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने इसे दोबारा लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शराब की दुकानों को खोलने या बंद करने को लेकर साप्ताहिक बंदी के तहत प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट आदेश ना होने की वजह से शराब की दुकानें खुली रहीं। इस दौरान कई जगह शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हुआ।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन के मुताबिक, साप्ताहिक बंदी में फल-सब्जी, दूध, दवा, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी को छोड़कर अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं। बड़े शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब की दुकानें भी बंद रहीं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने नगर निगम, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि साप्ताहिक बंदी के दिन पूरे नगर क्षेत्र में सैनिटाइजेशन किया जाए और साफ-सफाई पर भी ध्यान रखा जाए। पर्यटक स्थलों पर आने-जाने में कोई रोकटोक नहीं है।
साप्ताहिक बंदी के दिन पुलिस कप्तान डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिसकर्मियों को गली से लेकर बॉर्डर तक चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को भ्रमण पर रहने को कहा गया है। साथ ही तमाम तरह की गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।