फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली तो और निखरी बर्फ से सराबोर औली की खूबसूरती, नए साल के जश्न के लिए आ रही एडवांस बुकिंग

Sun, 29 Nov 2020 01:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद चटख धूप खिली तो बर्फ से सराबोर औली की खूबसूरती में चार चांद लग गए। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए धीरे-धीरे पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं। दिनभर पर्यटक यहां बर्फ का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, नए साल के जश्न के लिए औली और जोशीमठ के होटलों में पर्यटकों की ओर से एडवांस बुकिंग भी आने लगी है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय व्यवसायी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। पर्यटक यहां पहुंचकर बर्फ में स्कीइंग का भी आनंद ले रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन व्यवसायी विवेक पंवार का कहना है कि औली में हुई बर्फबारी के बाद धीरे-धीरे पर्यटन व्यवसाय पटरी पर आने लग गया है। पर्यटकों की चहल कदमी से औली गुलजार नजर आ रही है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, डोडीताल, केदारकांठा, हरकीदून, दयारा, हर्षिल आदि पर्यटन स्थलों की सैर के लिए बाहरी क्षेत्रों से पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कोविड-19 महामारी के चलते चारधाम यात्रा और पर्यटन कारोबार अभी तक ठंडा पड़ा था। अब लॉकडाउन में छूट मिलने पर पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। हैदराबाद से पहुंचे 13 सदस्यीय पर्यटक दल ने माउंटेन पैराडाइज एजेंसी के माध्यम से डोडीताल की सैर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एजेंसी संचालक मुकेश पंवार ने बताया कि पर्यटकों को अगोड़ा में होम स्टे में ठहराया गया। यहां उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ लिया। मांझी और डोडीताल में कैंपिंग के दौरान ताजा बर्फबारी से पर्यटक खुश हुए। बेबरा से आगे डोडीताल तक बर्फ से ढके ट्रैक पर ट्रैकिंग का अनुभव इन पर्यटकों के लिए खासा रोमांचभरा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें