फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के कई शहरों में आज शाम से कोरोना कर्फ्यू, खरीदारी के बाजार में उमड़े लोग, तस्वीरें

Mon, 26 Apr 2021 07:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
बाजारों में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आज शाम से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित कई शहरों में आगामी तीन मई तक कोरोना कर्फ्यू लग जाएगा। जिसके देखते हुए आज सोमवार को बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

उत्तराखंड : 24 घंटे में 44 की मौत, 4368 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामले 35 हजार पार

सामान की खरीदारी के लिए लोग अधिक संख्या में बाजारों में दिखाई दिए। बता दें कि यह पूर्ण कर्फ्यू होगा और आज शाम सात बजे से तीन मई सुबह पांच बचे तक लागू रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट ने कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर उत्तराखंड महामारी अधिनियम कोविड-19 और आपदा अधिनियम के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर आदेश जारी किया है।

उत्तराखंड : आज कैबिनेट में लॉकडाउन पर फैसला कर सकती है सरकार, कुछ मंत्रियों ने दिया जोर

यह कर्फ्यू देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, टनकपुर और बनबसा में लागू होगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े सुविधाएं लोगों को मिलती रहेंगी। पौड़ी जिले में पौड़ी गढ़वाल के नगर निगम, कोटद्वार एवं नगर पंचायत, जौंक- स्वर्गाश्रम- लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में पूर्ण कोरोना कर्फ्यू रहेगा। ऊधमसिंह नगर जिले के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी आगामी तीन मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
बाजारों में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं लोगों को खरीदारी या अन्य काम निपटाने के लिए सोमवार को दिनभर मौका दिया गया है। मंगलवार से दिन में भी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रखने का आदेश है। 
विज्ञापन

3 of 7
बाजारों में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू के दौरान फल-सब्जी की दुकानें, डेयरी, बेकरी, मीट-मछली, राशन व पशुचारा की दुकानें शाम चार बजे तक खुलेंगी। पेट्रोल पंप व गैस आपूर्ति व दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी।

4 of 7
बाजारों में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आवश्यक सेवा व सरकारी वाहनों को आवागमन की छूट रहेगी। मालवाहक वाहनों को भी छूट होगी।
विज्ञापन

5 of 7
बाजारों में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
टीकाकरण के लिए निकटवर्ती केंद्र तक और उपचार के लिए अस्पताल जाने वालों को छूट रहेगी। पोस्ट ऑफिस और बैैंक खुलेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
बाजारों में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार व राज्य सरकार के अधीन समस्त शासकीय व अशासकीय कार्यालय (आवश्यक सेवाओं को छोड़) बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाजारों में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने अपील की थी कि खरीदारी के चक्कर में अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ न करें और सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें