फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में वैक्सीनेशन: ढाई घंटे इंतजार के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक वापस जाओ और मुर्दाबाद के लगाए नारे, तस्वीरें...

Mon, 10 May 2021 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
ऋषिकेश में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
देहरादून रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक में कोरोना टीकाकरण अभियान ढाई घंटे देर से शुरू होने के चलते विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को लोगों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।

लोगों ने अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष को जमकर खरी खोटी सुनाई। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ‘वापस जाओ और मुर्दाबाद’ जैसे नारे भी लगाए। मौके की नजाकत को भांपते हुए विधानसभा अध्यक्ष आनन फानन में अभियान का शुभारंभ कर लौट गए। 

कोरोना वैक्सीन : उत्तराखंड में युवाओं का वैक्सीनेशन शुरू, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इन्हें लगा सबसे पहला टीका, तस्वीरें

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर एक स्थित केंद्र में सोमवार को 18 से अधिक आयुवर्ग के  लोगों को टीकाकरण शुरू होना था।  सुबह आठ बजे से कोविड टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोग चिलचिलाती धूप में अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे।

जब सुबह 9.00 बजे के बाद भी टीकाकरण शुरू नहीं हुआ तो लोगों का सब्र जवाब दे गया। लोगों के पूछने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष करीब 11 बजे टीकाकरण केंद्र में पहुंचे। उन्हें देखते ही लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
ऋषिकेश में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष पर फोटो सेशन के लिए इंतजार कराने का आरोप लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक महिला तो विधानसभा अध्यक्ष पर बरस पड़ी। बोलीं कि ‘विधायक हमारे वोट पर जीतकर आते है और फिर आम जनता को ही फोटो खिंचाने के लिए इंतजार कराते हैं’ महिला ने यह भी कहा कि नियमों का पालन और सोशल डिस्टेंसिंग का ज्ञान बांटने वाले विधानसभा अध्यक्ष स्वयं ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषिकेश में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
महिला के इतना कहते ही टीकाकरण में मौजूद लोगों ने ‘विधायक वापस जाओे और मुर्दाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। विरोध बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष जल्दबाजी में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर लौट गए। जब तक विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी परिसर से नहीं निकली तब तक लोग नारेबाजी करते रहे।

4 of 6
ऋषिकेश में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरादून में सुबह 10.30 बजे अभियान का शुभारंभ किया था। इसके बाद 11 बजे से पूरे प्रदेश में टीकाकरण अभियान शुरू होना था। जानकारी के अभाव में कुछ लोग काफी पहले ही टीकाकरण केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषिकेश में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
जो लोग जल्दी पहुंच गए उनका गुस्सा होना स्वाभाविक है। कुछ दो तीन लोग है जिनका काम केवल विरोध करना है। इन लोगों ने केंद्र में मौजूद लोगों को बहकाकर विवाद पैदा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषिकेश में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
वहीं, विरोध प्रदर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष पर धारा 144 और आपदा प्रबंधन अधिनियम उल्लंघन के तहत कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें