फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में कोविड कर्फ्यू: बाजार खोलने की मांग पर अड़े व्यापारी, डमरू, शंख और घंटे बजाकर किया प्रदर्शन, तस्वीरें...

Thu, 03 Jun 2021 08:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में कोविड कर्फ्यू खत्म करके मानकों का पालन करवाते हुए बाजारों को खोलने की मांग को लेकर हरिद्वार के व्यापारी संगठनों का आंदोलन जारी है। व्यापारी सरकार से तमाम बिल माफ करने के साथ राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने डमरू, शंख और घंटे बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।  

बृहस्पतिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने अपर रोड पर सरकार के खिलाफ बाजारों को खोलने की छूट न देने के विरोध में डमरू बजाया और नारेबाजी की।

कोरोना की तीसरी लहर : तेज हुई बच्चों को बचाने की तैयारी, दून अस्पताल में लगाए जाएंगे 200 आईसीयू बेड

जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सभी को एक सम्मान लेकर चले, क्योंकि व्यापारी भी कोई अमीर नहीं हैं। उनकी स्थिति भी रोज गड्ढा खोदकर पानी पीने जैसी है। कोरोना के चलते हरिद्वार का ही नहीं, पूरे उत्तराखंड का व्यापारी आज सड़क पर आ चुका है। 

उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक ऐसा शहर है, जो सिर्फ यात्रियों पर ही निर्भर रहता है। पहले लॉक डाउन और अब कोविड कर्फ्यू के चलते व्यापारियों की पूरी तरह से कमर टूट चुकी है। इससे वह बिजली, पानी आदि के बिल और बच्चों की स्कूलों की फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सरकार को ये सभी बिल और स्कूलों की फीस माफ कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार महामंत्री अतुल चौहान ने कहा कि व्यापारी हर तरह से सरकार की मदद करता है। चाहे वह टैक्स के रूप में हो या अन्य। अब संकट की घड़ी में सरकार व्यापारियों की मदद नहीं कर रही है। सरकार व्यापारियों की सहायता करे। 
विज्ञापन

3 of 5
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के आह्वान पर शहर व्यापार मंडल हरिद्वार के बैनर तले व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक मदन कौशिक को दिया।

4 of 5
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल बृजवासी और शहर महामंत्री प्रदीप कालरा ने कहा कि संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। ऐसे में बाजारों को अब भी बंद रखा जाना गलत है। अब सभी बाजारों को खोलकर व्यापारियों को राहत दी जाए। जिन पर्यटकों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं, उनको राज्य में प्रवेश दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आठ जून तक लागू कोविड कर्फ्यू में जिला प्रशासन ने सरिया और सीमेंट के अलावा हार्डवेयर की दुकानों को खोलने की छूट दे दी है। दुकानें कर्फ्यू के दौरान सुबह आठ बजे से 11 बजे तक खुलेंगी। इनके खुलने से निर्माण कार्य करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें