फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आध्यात्मिक गुरू के प्रवचन से कांग्रेस हुई बैचैन, आखिर क्यों?

Wed, 11 Jan 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सतपाल महाराज - फोटो : file photo
आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज के टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रहे प्रवचनों ने कांग्रेस को बेचैन कर दिया है। पार्टी ने महाराज पर निशाना साधते हुये चुनाव आयोग से शिकायत की है कि उनके प्रवचन चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए उनके प्रसारण पर तत्काल रोक लगा दी जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala
बता दें कि महाराज कांग्रेस के खांटी नेताओं में रहे हैं। उनके भाजपा में चले जाने के बाद से वह कांग्रेस की आंखों की किरकिरी बने हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में महाराज खासे सक्रिय है और गढ़वाल में कांग्रेस के चुनावी गणित को बिगाड़ने के अभियान में जुटे हैं। कांग्रेस उनकी सक्रियता को लेकर खासी बेचैन है। महाराज चूंकि आध्यात्मिक गुरू भी हैं, लिहाजा टीवी चैनलों पर उनके प्रवचन प्रसारित होते रहते हैं।

4 of 5
प्रेस कांफ्रेंस में सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
अब विधानसभा चुनाव के दौरान उनके यही प्रवचन कांग्रेसियों को फूटी आंख नहीं सुहा रहे हैं। उनकी लिहाज से उनके प्रवचन चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
यह शिकायत लेकर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट चुनाव आयोग पहुंचे जहां उन्होंने महाराज के टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रहे प्रवचनों पर अविलंब रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें