अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लिखित परीक्षाओं में नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगा। अगर किसी अभ्यर्थी के पास परीक्षा के दौरान प्रतिबंधित व अवांछनीय सामग्री पकड़ी जाती है तो आयोग उसके आवेदन को निरस्त कर डिबार करेगा। जिससे वह भविष्य में होने वाली आयोग की किसी भी परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Demo pic
21 मई को होने वाली सिंचाई विभाग में सींचपाल पद की लिखित परीक्षा के लिए आयोग ने यह निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
cheat in exam
विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने और पारदर्शिता को लेकर आयोग के कड़े नियम लागू होंगे।
4 of 5
Demo pic
लिखित परीक्षा के दौरान कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य किसी प्रकार की सामग्री नहीं ले जा सकेगा। परीक्षा कक्ष में जैल पेन को भी वर्जित किया गया है।
परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को फोटो पहचान के लिए आधारकार्ड भी साथ में लाना होगा। आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने सींचपाल की भर्ती के लिए पद कोड 05 और 68 में दो अलग-अलग आवेदन किया है वह ओएमआर शीट में पद कोड 00 लिखेंगे। साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने एक बार ही आवेदन किया है, वह उसी पद कोड को भरेंगे।