फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, 17 सालों में पहली बार बना ये अद्भुत संयोग

Sun, 19 Nov 2017 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 6
badrinath dham
रविवार(19 नवंबर) को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। वहीं इस बार 17 सालों में में इस दौरान पहली बार एक खास संयोग बना है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Snowfall in badrinath
बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को शाम सात बजकर 28 मिनट पर बंद हो जाएंगे। 17 वर्षो में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब शाम के समय बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। भगवान के दर्शन करने के लिए करीब 3000 से अधिक तीर्थयात्री धाम पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
badrinath rawal - फोटो : AmarUjala
शनिवार को धाम में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। रविवार को दिनभर धाम के कपाट खुले रहेंगे। दिल्ली के एक श्रद्धालु ने करीब बीस क्विंटल गेंदे के फूलों से धाम को सजाया गया है।

4 of 6
women
बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल मां लक्ष्मी की सखी के रूप में स्त्री वेश धारण कर लक्ष्मी जी को बदरीनाथ गर्भगृह में प्रवेश कराएंगे। इससे पहले गर्भगृह से भगवान उद्धव, कुबेर और गरुड़ जी की उत्सव मूर्तियों को चांदी की डोली में रखा जाएगा। इस दौरान घृत लेप कंबल से भगवान बदरीनाथ और मां लक्ष्मी को ओढ़ा जाएगा। इसके बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
badrinath - फोटो : amarujala
कपाट बंद होने से पूर्व रविवार को कब, क्या होगा
तड़के 4.00 बजे : बदरीनाथ जी का अभिषेक और फूलों से श्रृंगार।
सुबह 5.00 बजे : बदरीनाथ जी की पूजा होगी
सुबह 6.30 बजे--आम श्रद्धालुओं बदरीनाथ के दर्शन करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
badrinath - फोटो : amarujala
सुबह 11.00 बजे--धर्माधिकारी और वेदपाठी स्वस्ति वाचन करेंगे
शाम 03.00 बजे- मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर मां लक्ष्मी को गर्भगृह में रखेंगे।
शाम 7.20 बजे : बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होगी।
शाम 7.28 बजे : बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें