बॉलीवुड में बोल्ड ब्यूटी बनकर सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाली इस एक्ट्रेस ने अपने जीवन के कई राज खोले। वहीं बच्चों के साथ भी वे बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। तस्वीरें देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
urvashi rautela
पुलिस की महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण कार्यशाला में पहुंची फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने छात्राओं के साथ खूब मस्ती की। उनकी सेल्फी की मांग पूरी करने से साथ ही उन्होंने छात्राओं की चोटी पकड़कर बचपन की याद ताजा की। उर्वशी ने कहा कि मेरी पहचान उत्तराखंड से है और इसी से मुझे जाना जाता है। उन्हाेंने कहा कि बड़े सपने देखने चाहिए और इसे पूरा करने के लिए बड़ी मेहनत भी जरूरी है। उर्वशी ने छात्राओं और महिलाआें को आत्मरक्षा में निपुण होने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
3 of 7
urvashi rautela
शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण कार्यशाला में पहुंचीं फि ल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बड़ी बेबाकी से छात्राओं के सवाल के जवाब दिए। छात्राआें ने उर्वशी से बचपन से लेकर अब तक की कामयाबी पर चर्चा की। उर्वशी ने कहा कि जब वह पहली बार दिल्ली गईं, तब आरुषि हत्याकांड सुर्खियों में था। परिवार के साथ वह भी शुरू में काफी आशंकित रहीं। हालांकि, उन्होंने सेल्फ डिफेंस के लिए मार्शल आर्ट का कोर्स किया है।
4 of 7
urvashi rautela
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनकी जन्मस्थली है और यहीं से उनकी पहचान है। उत्तराखंड हमेशा उनकी पहली पसंद रहेगा। मुंबई तो कर्मभूमि है। उर्वशी ने बताया कि वह बास्केटबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म हेट स्टोरी-4 के बारे में भी छात्राओं को बताया। हेट स्टोरी-4 में उर्वशी लीड रोल में है। उन्होंने कहा कि इसमें महिला की निडरता को दिखाया गया है। उर्वशी रौतेला ने कहा कि जिंदगी एक बार मिलती है, उसे व्यर्थ में नहीं गंवाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
urvashi rautela
काम ऐसा करना चाहिए, जिससे खुशी मिले। अपने लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत है। उर्वशी ने छात्राओं से 17 दिसंबर को प्रस्तावित हाफ मैराथन के लिए सपोर्ट मांगा। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पक ज्योति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी प्रदीप राय और डॉ. अलकनंदा अशोक आदि मौजूद रहीं। संचालन सीओ डालनवाला जया बलूनी ने किया।
विज्ञापन
6 of 7
urvashi rautela
उर्वशी रौतेला ने बचपन की कई यादों का भी जिक्र किया। एक छात्रा का सवाल था कि उनकी तरह लंबाई कैसे बढ़ाई जा सकती है। उर्वशी ने कहा कि उनके पिता की लंबाई छह फीट से अधिक है। वह बचपन में लंबाई कम करना चाहती थी, क्योंकि सहेलियों की लंबाई उनसे कम थी। लंबाई कम करने के कई यत्न भी किए। बताया गया था कि सिर पर मटका रखने से लंबाई कम हो जाती है। लिहाजा काफी दिन वह सिर पर मटका लेकर चलीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता और परिजनों ने हौसला बढ़ाने का काम किया है।
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने गढ़वाली गीत द्वी गते बैशाख सुरमा, मेरा मुलुक मेला का... सुनाकर जमकर तालियां बटोरी। दरअसल एक छात्रा ने सवाल किया कि उन्हें गढ़वाली आती है या नहीं। इस पर उर्वशी ने गढ़वाली में बात करने के साथ गढ़वाली गीत सुनाकर छात्राओं समेत श्रोताओं को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।