बारिश के कहर से जूझ रहे रुड़की क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे सीएम हरीश रावत उस समय असहज हो गए जब एक बुजुर्ग उनके सामने आ पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 7
cm rawat visit flood area
- फोटो : अमरउजाला
सीएम हरीश रावत सोमवार को रुड़की क्षेत्र में बारिश के बाद हुए हालात का जायजा लेने पहुंचे। जैसे ही सीएम मोहनपुरा गांव में पहुंचे। तभी सामने तालाब बने घरों से निकले एक व्यक्ति ने उन्हें पानी के भीतर आने के लिए कहा।
विज्ञापन
3 of 7
cm rawat visit flood area
- फोटो : अमरउजाला
इससे मौके पर सीएम सहित अधिकारी भी एकाएक असहज हो गए। जिसके बाद वह व्यक्ति पानी से निकलकर सीएम की तरफ बढने लगा। जिस पर एसएसपी राजीव स्वरूप ने उसे रोकने की कोशिश की।
4 of 7
cm rawat visit flood area
- फोटो : अमरउजाला
इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि सीएम साहब! आपके ही फायदे की बात है।
विज्ञापन
5 of 7
cm rawat visit flood area
- फोटो : अमरउजाला
बुजुर्ग बोला साहब, हमें इस नरक से निकालिए। इसके बाद सीएम ने अधिकारियों से उसे अपनी बात रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
6 of 7
cm rawat visit flood area
- फोटो : अमरउजाला
उसने सीएम से रुबरु. होकर कहा कि यह चैंपियन का क्षेत्र है और हम नरक की जिंदगी में जी रहे हैं। यहां पांच हजार वोट है। आप हमें इस नरक से निजात दिलाए।
सीएम ने उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। वहीं दूसरी ओर साउथ सिविल लाइंस में भी लोगों ने सीएम से कहा कि यह क्षेत्र चैंपियन का है। लेकिन उनकी समस्या के समाधान के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।