इसी तरह त्यूनी-आराकोट नेशनल हाईवे यातायात बाधित है। देहरादून जिला के अंतर्गत 28 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं। जबकि पिथौरागढ़ में 15, नैनीताल में 11, बागेश्वर में 11, चंपावत में 10, पौड़ी में 22, चमोली में 26, रुद्रप्रयाग में 14 और हरिद्वार जनपद में एक ग्रामीण मार्ग बंद है। उत्तरकाशी जिला के अंतर्गत मोरी तहसील में बादल फटने से आराकोट-चिवां, टिकोची-किराणू-दुचाणू मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप है। आराकोट-चिवां मार्ग पर टिकोची बाजार में 24 मीटर आरसीसी का पुुल बह गया। जबकि टिकोची-किराणू मार्ग पर 36 मीटर लंबा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।