फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Celebration: प्रभु यीशु ने लिया जन्म, कैरल से गूंजे गिरिजाघर, लोगों ने घरों में सजाए क्रिसमस ट्री

Sun, 25 Dec 2022 04:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस पर चर्च में कैंडिल जलाती बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
रात 12 बजते ही गिरजाघरों में आनंद की वर्षा शुरू हो गई। प्रभु ईसा मसीह के जन्म लेते ही हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस की आवाज गूंजने लगी। घंटियों की मधुर आवाज के साथ लोगों ने कैरल गाए। लोगों ने गले लगाकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।

शनिवार देर रात मसीही समाज के लोग गिरजाघरों में जुटे रहे। कैरल गाकर और केक काटकर क्रिसमस का उत्सव मनाया गया। मदर मैरी और प्रभु यीशु की मूर्तियों के सामने लोग खुशी से नाचे और प्रार्थनाएं कीं। वहीं, इससे पहले क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राजधानी के सभी चर्च सज गए थे। देर शाम सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। चर्च रंग-बिरंगी लाइटों में नहाए नजर आए। लोगों ने घरों में क्रिसमस ट्री सजाए।
विज्ञापन

2 of 5
क्रिसमस पर चर्च में हुई प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला
शाम को कैंडल लेकर चर्च में पहुंचे। शहर के कई चर्च में झांकियों के माध्यम से लोगों को प्रभु यीशु के जन्म के समय की स्थिति को दिखाया गया। प्रार्थना सभाएं रविवार तक जारी रहेंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
शहर में क्रिसमस को लेकर बच्चे में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे और बड़े सांता क्लाज की ड्रेस में नजर आए।

4 of 5
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मॉल, बेकरी शॉप समेत अन्य दुकानों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। चर्च में पहुंचे लोगों में सेल्फी का जबरदस्त क्रेज दिखा।

ये भी पढ़ें....Uttarakhand Corona Update: कोरोना की आहट...अस्पतालों में होगी मॉक ड्रिल, परखेंगे कितने संयंत्र कर रहे काम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिसमस पर चर्च में हुई प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें