फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2023: लैंसडौन, मसूरी और औली में उमड़े सैलानी, होटल और होम स्टे फुल, जाम ने किया परेशान, तस्वीरें

Mon, 25 Dec 2023 02:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/ चमोली/कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में क्रिसमस पर उमड़े सैलानी - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंचे हैं।

यहां औली, लैंसडोन और मसूरी में पर्यटकों की खासी भीड़ उमड़ी है। वहीं, कई जगह जाम से भी सैलानियों को हलकान होना पड़ा। सुबह से ही जाम की स्थिति बनने से वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए।  

VIDEO : वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जाम में हलकान हुए सैलानी
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में क्रिसमस पर उमड़े सैलानी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिससे शहर के चौक चौराहों पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड में क्रिसमस पर उमड़े सैलानी - फोटो : अमर उजाला
शहर के लंढौर रोड, मलिंगार चौक, लाइब्रेरी, भगत सिंह चौक सहित कई चौक चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि चौक चौराहों पर पुलिस जवान तैनात रहे लेकिन वाहनों की अधिक संख्या और पुलिस फोर्स की कमी से व्यवस्था चरमरा गई।

4 of 5
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर जोशीमठ से लेकर औली तक पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई है। औली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।  सोमवार को औली में चियर लिफ्ट का मजा लेने के लिए पर्यटकों की लाइन लगी रही। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते औली में सभी होटल और होम स्टे फुल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाम - फोटो : अमर उजाला
क्रिमसम पर लैंसडौन के होटल व रिजॉर्ट पैक हो गए हैं। होटल और रिजॉर्ट में जगह न मिलने के कारण 500 से अधिक पर्यटकों को लैंसडौन से दुगड्डा, गूमखाल, द्वारीखाल व चैलूसैंण तक के होटल रिजॉर्ट में ठहरना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें