फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व, छठ मइया के जयकारों से गूंजे उत्तराखंड में गंगा घाट

Mon, 31 Oct 2022 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
विज्ञापन
1 of 13
देहरादून नंदा की चौकी के पास उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला (राजीव गुप्ता)
नहाए खाए के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व आज सोमवार तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ। उत्तराखंड में देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार नगरी खासतौर पर छठ के रंग में सराबोर नजर आई। छठ मैया के गीत गाते हुए और दीप जलाकर पूर्वांचल की हजारों व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। हरकी पैड़ी सहित गंगा के दर्जनों घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

सोमवार को हजारों महिलाएं और पुरुष गंगा घाटों की तरफ उमड़े और तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न हुआ। सुबह घाटों पर जमकर आतिशबाजी की गई। देहरादून में टपकेश्वर मंदिर, रायपुर, मालदेवता, नंदा की चौकी सहित कई जगहों पर पूजा के लिए घाट सजाए गए थे। यहां छठ की अनूठी छटा देखने को मिली। 

पूजा के लिए शहर भर में भव्य पंडाल सजाए गए। हरकी पैड़ी के साथ-साथ ऋषिकेश त्रिवेणी घाट, प्रेम नगर आश्रम घाट, ज्वालापुर के दुर्गा घाट, सीता घाट, वाल्मीकि घाट पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

2 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूर्वांचली समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जुटी।

विज्ञापन

3 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
व्रती महिलाएं सोलह श्रृंगार कर घाट पर उगते हुए सूर्य की पूजा अर्चना करने पहुंची। 
 

4 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
बता दें, लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन पूर्वा सांस्कृतिक मंच के 18 घाटों पर 20 हजार छठ व्रतियों ने शाम 5:32 बजे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया था।
विज्ञापन

5 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने ऊर्जा व समृद्धि के प्रतीक सूर्य देव का 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन

6 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह से व्रतियों ने बांस की बनी पूजा की टोकरी व सुपली में फल, चावल का लड्डू, कुछ शुद्ध हरी कच्ची सब्जीयां, मिठाइयां, शुद्ध देसी घी गुड़ के बने ठेकुआ और पूजन सामग्री को सजाना शुरू किया था।
विज्ञापन

7 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही नहा-धोकर अपने हाथ से बनाए मिट्टी के चूल्हे पर ठेकुआ, खाजा, लड्डू वगैरह का प्रसाद बनाने का कार्य में महिलाओं ने किया।

8 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
घाट पर आकर स्नान और सूर्य की उपासना, अर्घ्य एवं आरती की गई।

9 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी पौड़ी और उनके पति कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने की छठ पूजा।

10 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
मंच के संस्थापक महासचिव सुभाष झा ने बताया कि सभी घाटों पर मंच के कार्यकर्ता सोमवार की सुबह तक अपनी सेवाएं दी।

11 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
मालदेवता रोड, डालनवाला बलवीर रोड, हरबंस वाला, केसर वाला समेत तमाम छठ घाटों पर व्रतियों का उत्साह देखने को बन रहा था।

12 of 13
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला
तमाम श्रद्धालु छठी मैया को समर्पित गीत गा रहे थे और सूरज देव को नमन कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें...Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा उत्तराखंड, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरें 
विज्ञापन

13 of 13
देहरादून: महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य । - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा को लेकर कई सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों समेत पाटलिपुत्र विचार मंच ने कई घाटों पर बिजली-पानी की आपूर्ति, पार्किंग, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए दरी आदि की पूरी व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें