फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath puja 2020: व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मईया से की सुख-समृद्धि की कामना, तस्वीरें...

Fri, 20 Nov 2020 09:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खरना संपन्न होने के बाद शुक्रवार को छठ व्रतियों ने अपने घर पर ही बनाए घाटों पर अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने छठी मईया और भगवान सूर्य से परिवार के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। व्रत धारण करने वाली महिलाएं अपने परिवार के साथ पानी के कृत्रिम स्रोत के पास पहुंचीं। उन्होंने फलों, ठेकुआ व अन्य पूजन सामग्री से भरी टोकरी, तिलक चंदन से छठ मईया का पूजन किया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के दौरान लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से इस साल नदियों और घाटों पर जाने पर रोक लगाई है। शनिवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय निर्जला व्रत का समापन हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नई बस्ती डालनवाला, वसंत विहार, सहस्त्रधारा रोड स्थित एकता बिहार, नेशविला रोड, दशमेश बिहार, शिव लोक कालोनी, नालापानी रोड समेत शहर की विभिन्न जगहों पर शुक्रवार सुबह से ही छठी मईया सेबीले आठो पहरिया, पूजी ले चरण तोहार, ए छठी मइया सुन लै अरजिया हमार... जैसे पारंपरिक गीत गूंज रहे थे। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
साईं मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विनोद झा ने बताया कि मिथिला और भोजपुरी समाज के लोगों ने सभी परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करते हुए छठ पूजा का आयोजन किया है। वहीं, आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी ने मिथिला और भोजपुरी समाज के लोगों को छठ की बधाई दी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि चार दिवसीय लोकआस्था के महापर्व के अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है जिसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। शनिवार को सुबह 06:49 बजे सूर्योदय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने के मौके पर सामूहिक पूजन के लिए डालनवाला संजय कालोनी, रिस्पना पुल के पास कुछ जगहों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान लोगों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें