फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath: उत्तराखंड में बिखरी छठ की छटा...व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना, तस्वीरें

Mon, 27 Oct 2025 06:17 PM IST
अलका त्यागी डिजिटल डेस्क, उत्तराखंड

सार

Chhath Puja 2025: सनातन धर्म के इस महापर्व में अस्त होते सूर्य की भी पूजा पूरे विधान से की जाती है। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा की।
विज्ञापन
1 of 5
छठ महापर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छठ महापर्व के तीसरे दिन उत्तराखंड में छठ की अनोखी छटा देखने को मिली। मैदानी इलाकों में ही नहीं बल्कि पहाड़ों में लोगों ने छठ पूजा की। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर कुमाऊं में भी छठ पूर्व पूरे श्रद्धाभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। बीते दिन व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ था।

वहीं, आज व्रतियों ने छठ घाटों पर जाकर पानी के बहते स्रोतों में खड़े हुए और जब भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे तो उन्हें सायं कालीन अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पहाड़ से मैदान तक घाटों पर भीड़ उमड़ी रही। वहीं, उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पत्नी संग की छठ पूजा की। उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य की मंगल कामना की।

Dehradun: छठ महापर्व; डीजे-आतिशबाजी पर रोक, पुलिस ने भगदड़ की आशंका को देखते हुए जारी किया यातायात प्लान
विज्ञापन

2 of 5
छठ महापर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सनातन धर्म के इस महापर्व में अस्त होते सूर्य की भी पूजा पूरे विधान से की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
छठ महापर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सूर्यास्त के बाद खरना करने का विधान है।  

4 of 5
छठ महापर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज छठ घाटों की ओर जाते समय श्रद्धालुओं ने कांच ही बांस  के बहंगिया बहंगी लचकत जाए जैसे पारंपरिक गीत गाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ महापर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य देने के साथ सूर्योपासना का यह पर्व संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें