फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर तैनात जवानों के लिए इस बार छठ होगा कुछ खास

Sun, 06 Nov 2016 03:38 PM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
chhath puja
छठ पूजा का व्रत इस बार देश के सैनिकों को समर्पित है। कई महिलाएं सैनिकों की दीर्घायु के लिए व्रत रख रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
छठ पूजा
इसके साथ ही शहीद हुए सैनिकों को छठ घाट पर रविवार की शाम श्रद्घांजलि दी जाएगी। पूर्वा सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार कई व्रती सैनिकों को लिए व्रत रहेंगे और आज सूर्य के अर्घ्य देंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
आस्था के महा पर्व छह पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। छठ के सामान से बाजार सज चुके हैं। महिलाओं ने लगभग खरीदारी भी पूरी कर ली है। नहाय खाय के साथ शुरू हुई छठ पूजा इस बार कुछ व्रतियों के लिए खास है।
 

4 of 6
छठ महापर्व शुरू - फोटो : अमर उजाला
पूर्वा सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार और हरिशंकर राव ने बताया कि रायपुर क्षेत्र की कई महिलाएं सैनिकों की दीर्घायु के लिए व्रत रख रही हैं। उन्होंने बताया कि बेबी पणित, उषा देवी, गोविंदगढ़ से मधू, रायपुर से संजय और पवन आदि व्रती सैनिकों के लिए व्रत रख रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
महासचिव सुभाष झा और संजय झा ने बताया कि छह पर्व कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिंदू पर्व है। सूर्योपासना का यह लोक पर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chhath
उत्तराखंड में भी इस त्योहार को श्रद्धापूर्वक और धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज संध्या अर्घ्य और कल सूर्य अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें