फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2022: फिर बढ़ने लगी धामों में तीर्थयात्रियों के संख्या, यहां जानें केदारनाथ हेली सेवा का किराया

Sun, 18 Sep 2022 12:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ यात्रा 2022, चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा में फिर से तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालांकि खराब मौसम यात्रियों की राह में बाधा बन रहा है। इसके बावजूद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। अक्तूबर माह में दीपावली तक हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है।
 
15 सितंबर तक लगभग 46.64 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया। इसमें 35.81 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले तीन-चार दिनों से बारिश के कारण केदारनाथ हेली सेवा बाधित हो रही है। इससे यात्रियों का बैकलॉग बढ़ने से हेली कंपनियों को टिकट रद्द करने पड़ रहे हैं। 

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन की व्यवस्था है। बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थयात्री पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ यात्रा 2022, चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है। 
विज्ञापन

3 of 5
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
ये है केदारनाथ हेली सेवा का किराया
स्थान                  किराया प्रति यात्री(आना-जाना)
गुप्तकाशी            7750 रुपये
फाटा                    4720 रुपये
सिरसी                 4680 रुपये

4 of 5
चारधाम यात्रा, केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
2023 की यात्रा के पहले दिन से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल संस्था केदारनाथ, मद्महेश्वर और तुंगनाथ में हेली एंबुलेंस सेवा मुहैया कराएगी। संस्था द्वारा तीन डबल इंजन हेलीकॉप्टर की नॉर्वे से खरीद की जा रही है। साथ ही हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण संस्थान भी शुरू किया जा रहा है। सिक्स सिग्मा के सीईओ डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि आगामी केदारनाथ यात्रा में पहले दिन से हमारी हेली एंबुलेंस सेवा भी मुहैया रहेगी। सिक्स सिग्मा द्वारा हेलीकॉप्टर पायलट ट्रेनिंग संस्थान शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  बारिश से कुमाऊं तरबतर, पर्यटक और होमगार्ड सहित तीन की मौत, बाढ़ सा मंजर, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए आने वाले समय में बेहतर प्रयास किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग सोनप्रयाग से केदारनाथ तक चिह्नित स्थानों पर एमआरपी के जरिए यात्रियों को चिकित्सा सेवा दे रहा है। सिक्स सिग्मा की हेली एंबुलेंस सेवा केेदारनाथ यात्रा में और अधिक मददगार होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें