फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मई से चारधाम यात्रा: केदारनाथ आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, पढ़िए हेली सेवा से जुड़ी यह अहम जानकारी 

Fri, 08 Apr 2022 09:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala
चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए आज से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को आनलाइन टिकटों की बुकिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश में तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू होगी। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए सोमवार से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने जीएमवीएन को ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम दिया है। 

सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर का कहना है कि देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए जीएनवीएन की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर ही बुकिंग होगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले यात्री जीएनवीएन की अधिकारिक वेबसाइट से ही हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग करें।
विज्ञापन

2 of 5
helicopter, heli service - फोटो : अमर उजाला

आगामी 6 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में ध्यान गुफा के लिए भी मई और जून महीने की बुकिंग मिल चुकी हैं। 2018 में निर्मित इस गुफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साधना कर चुके हैं।

विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

इस यात्राकाल में जीएमवीएन केदारनाथ में निर्मित दो अन्य गुफाओं का भी संचालन करेगा। केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ दुग्ध गंगा के समीप 2018 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने ध्यान गुफा का निर्माण किया था।

4 of 5
केदारनाथ में ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

लगभग आठ लाख की लागत से बनी इस गुफा का यात्राकाल में गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संचालन किया जा रहा है। इस वर्ष 6 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए निगम को ध्यान गुफा की बुकिंग मिलनी शुरू हो गई हैं।

ये भी पढ़ें...काशी टू कश्मीर : कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर आधारित फिल्म में दिखेंगे वसीम रिजवी, रिलीज अगले महीने

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के अनुसार 7 से 31 मई तक बुकिंग मिल चुकी हैं, जबकि जून के लिए अधिकांश ऑनलाइन बुकिंग मिल गई है। इस बार ध्यान गुफा में साधना के लिए साधकों को जीएसटी सहित तीन हजार रुपये खर्च करने होंगे। जीएमवीएन की टीम धाम जाकर वहां बेस कैंप का स्थलीय जायजा लेगी। साथ ही ध्यान गुफा व अन्य दो गुफाओं का निरीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें