ई पास चेकिंग के लिए खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्हें बदरीनाथ जाने दिया गया, लेकिन पांडुकेश्वर में फिर रोक लिया गया। यहां करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद उन्हें धाम जाने दिया गया। रविवार को शाम चार बजे तक बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए 808 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। जबकि हेमकुंड साहिब और लोकपाल में 953 यात्रियों ने दर्शन किए। देवस्थानम बोर्ड के अनुसार यात्रा शुरू होने से अब तक चारों धामों में 36821 यात्री पहुंच चुके हैं।