बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
कपाट खुलने के दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर, बस टर्मिनल, स्वागत कार्यालय और आवासों में पर्याप्त सैनिटाइजेशन किया गया है। कपाट खुलने के दौरान भी मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना और थर्मल स्क्रीनिंग का प्रयोग किया गया।